इटावा, उत्तर प्रदेश
इटावा और आसपास के क्षेत्रों में हुई तेज बारिश और आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ गिरने, बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने की खबरें सामने आई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और टीन शेड को भी नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है और आने वाले दिनों में भी बारिश व तेज हवाओं की संभावना बनी हुई है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगह जलभराव और यातायात बाधित होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
रिपोर्ट: शिवम आज़ाद
ASP 24 NEWS – हमेशा सत्य और निष्पक्ष








