बड़ी खबर
इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन आज पत्रकार हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने वाला और हर सुख-दुख में साथ निभाने वाला एक अत्यंत मजबूत संगठन बन चुका है। संगठन की इस निरंतर प्रगति, एकजुटता और अद्वितीय मजबूती का पूरा श्रेय हमारे प्रदेश प्रभारी आदरणीय सुघर सिंह पत्रकार जी के कुशल नेतृत्व को जाता है।
सुघर सिंह जी की अद्भुत नेतृत्व क्षमता, दूरदर्शिता और अटूट समर्पण के कारण ही आज संगठन निरंतर मजबूत होता जा रहा है। वे हर परिस्थिति में संगठन और पत्रकार साथियों के हितों के लिए सदैव तत्पर रहते हैं और उनका यही मार्गदर्शन हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करता है।
हाल ही में दुर्घटना का शिकार हुए पत्रकार साथी विनीत सविता जी की जिस तरह संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मानवीय संवेदनाओं को प्राथमिकता देते हुए आगे बढ़कर आर्थिक सहायता की, वह मानवता और पत्रकार एकता का एक उत्कृष्ट और अनुकरणीय उदाहरण है। यह इस बात का प्रमाण है कि यह संगठन केवल अधिकारों की लड़ाई ही नहीं लड़ता, बल्कि जरूरत के समय हर साथी के साथ एक परिवार की तरह खड़ा रहता है।
हम सभी पदाधिकारी और सदस्य पत्रकार एकता, आपसी सहयोग और सामाजिक सरोकारों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त करते हैं। आदरणीय सुघर सिंह जी के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी जी, जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा जी, कानपुर मंडल अध्यक्ष राजीव कुमार यादव जी और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर हम इस संगठन को और अधिक सशक्त और प्रभावशाली बनाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
पत्रकार एकता जिंदाबाद!









