देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में आज विकास की बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री ने लगभग ₹29,400 करोड़ की कई बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में आज विकास की बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री ने लगभग ₹29,400 करोड़ की कई बड़ी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण किया।

इन परियोजनाओं में रेलवे, सड़क, ऊर्जा, परिवहन और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े काम शामिल हैं, जिनसे तेलंगाना के विकास को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर राज्य में तेज विकास और आधुनिक सुविधाओं को पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

हैदराबाद में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रधानमंत्री के स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला

“तेलंगाना की धरती से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास का ऐसा बिगुल फूंका, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। ₹29,400 करोड़ की परियोजनाओं के जरिए हैदराबाद को मिली बड़ी सौगात… सवाल ये कि क्या अब विकास की रफ्तार विपक्ष के आरोपों पर भारी पड़ेगी?”

Leave a Comment

और पढ़ें