उत्तर प्रदेश की राजनीति से इस वक्त एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन की खबर ने राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ा दी है।
पूरी खबर:
मिली जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा था, जहां देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
प्रतीक यादव के निधन की खबर सामने आते ही यादव परिवार में मातम पसर गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत परिवार के करीबी लोग अस्पताल पहुंचे। समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार परिवार से मिलने पहुंच रही है।
राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार शोक संदेश पोस्ट कर रहे हैं।
बाइट लाइन:
“एक युवा और फिट छवि रखने वाले प्रतीक यादव का अचानक यूं चले जाना सभी को भावुक कर गया है।”
फिलहाल अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं और परिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।
, ASP 24 News। हमेशा सत्य और निरपझ खबरें









