मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल विवाद के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को राहत देने वाली बड़ी जानकारी दी है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने साफ कहा है कि देश में तेल और गैस की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
पूरी खबर:
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री Hardeep Singh Puri ने बताया कि भारत के पास फिलहाल 60 दिनों का कच्चे तेल का स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा 60 दिनों की LNG यानी लिक्विफाइड नेचुरल गैस और 45 दिनों की LPG गैस का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है।
सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात चाहे जैसे हों, देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि आम जनता को घबराने की जरूरत नहीं है और सभी जरूरी इंतजाम पहले से किए जा चुके हैं।
मध्य पूर्व में जारी तनाव के चलते दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों पर नजर बनी हुई है। ऐसे में भारत सरकार लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है ताकि देश में ईंधन की उपलब्धता बनी रहे।
:
“भारत पूरी तरह तैयार है, तेल और गैस की सप्लाई में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।”
आउट्रो:
फिलहाल सरकार ने साफ कर दिया है कि देश में LPG, LNG और कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आम लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
ASP 24 News।









