नारी सम्मान पर सियासी घेराबंदी, सांसद आवास के बाहर भाजपा महिलाओं का तीखा प्रदर्शन


#इटावा। महिला आरक्षण और नारी सम्मान के मुद्दे पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की महिला जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे के आवास के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने विपक्ष पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर दोहरी राजनीति करने और केवल बयानबाजी तक सीमित रहने का आरोप लगाया।
#विजयनगर चौराहे के निकट स्थित सांसद आवास के बाहर बड़ी संख्या में जुटीं महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सदर विधायक सरिता भदौरिया तथा #भरथना की पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया ने किया। #धरने के दौरान
सरिता भदौरिया ने कहा कि महिला सम्मान जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करना मातृशक्ति के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब संसद में महिला आरक्षण को लेकर ठोस निर्णय का समय आया, तब विपक्ष ने सकारात्मक सहयोग नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब महिलाएं चुप बैठने वाली नहीं हैं और लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज करा रही हैं। #उन्होंने स्पष्ट कहा कि आने वाले चुनावों में नारी शक्ति ही इसका जवाब देगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें