वॉशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है। चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत का रास्ता अभी भी खुला है और दोनों देशों के बीच फ्रेंडली बातचीत जारी है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यदि अमेरिका या उसके सहयोगी देशों की सुरक्षा को कोई खतरा हुआ, तो कड़ी सैन्य कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।
ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को सऊदी अरब, जॉर्डन और क्षेत्र के अन्य देशों के साथ सुरक्षा और क्षेत्रीय हालात पर अहम चर्चा होने की संभावना है। ऐसे में ट्रंप के बयान को अंतरराष्ट्रीय राजनीति में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप ने एक ओर बातचीत और कूटनीति का संदेश दिया है, वहीं दूसरी ओर संभावित हमले की चेतावनी देकर ईरान पर दबाव बनाने की कोशिश की है। अब दुनिया की नजर अमेरिका और ईरान के अगले कदम पर टिकी हुई है।








