इटावा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 26 जुलाई को प्रस्तावित इटावा दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की विशेष ब्रीफिंग कर वीवीआईपी सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। कार्यक्रम स्थल से लेकर प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है, जबकि आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जिला प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री का दौरा शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी लगातार व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
ASP24 NEWS
हमेशा सत्य और निष्पक्ष खबरें








