इटावा मे ऑटो लूट का खुलासा /एक गिरफ्तार

ऑटो चोर गिरफ्तार
इटावा पुलिस ने लवेदी थाना क्षेत्र में हुई ऑटो लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया ऑटो, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। लूट, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चल रहा है। इसी क्रम में 9 और 10 मई की रात लवेदी थाना पुलिस ददौरा पुलिया पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच कर रही थी।
लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 1 मई को ऑटो लूटने वाले आरोपी लूटे गए ऑटो के साथ नवादा खुर्द की तरफ से आ रहे हैं। पुलिस ने वाहन रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर विनय सिंह चौहान उर्फ मनू को गिरफ्तार कर लिया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।

<

Leave a Comment

और पढ़ें