बसपा को बड़ा झटका! बहुजन आंदोलन की बुलंद आवाज़ उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीति में शोक की लहर

 

बसपा को बड़ा झटका! बहुजन आंदोलन की बुलंद आवाज़ उमाशंकर सिंह का निधन, राजनीति में शोक की लहर

बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह का निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बसपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पूरे प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

उमाशंकर सिंह केवल एक विधायक नहीं थे, बल्कि बहुजन समाज की आवाज़ बनकर विधानसभा में लगातार जनहित के मुद्दे उठाते रहे। 2022 के विधानसभा चुनाव में जब बसपा का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा, तब भी वे पार्टी के एकमात्र विजयी विधायक बनकर उभरे और विधानसभा में बहुजन समाज की मजबूत आवाज़ बने रहे।

उनके निधन से बसपा ने अपना एक अनुभवी और संघर्षशील नेता खो दिया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह क्षति केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि बहुजन आंदोलन की भी बड़ी क्षति है। समर्थकों का कहना है कि उन्होंने जीवनभर समाज के वंचित, शोषित और गरीब वर्ग की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी

सोशल मीडिया पर हजारों लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कार्यकर्ता उन्हें “बहुजन मिशन का समर्पित सिपाही” बताते हुए उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल दें।

भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

Leave a Comment

और पढ़ें