जयपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: पूर्व एआईजी अनिल मिश्रा को उम्रकैद, दुष्कर्म मामले में विशेष अदालत ने सुनाई सजा

 

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पॉक्सो मामलों की विशेष अदालत क्रम-2 ने मध्य प्रदेश पुलिस के तत्कालीन एआईजी अनिल मिश्रा को दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने नाबालिग पीड़िता से अश्लील हरकत के मामले में भी अनिल मिश्रा को तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि आरोपी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी होने के बावजूद उसने पीड़िता के जेल में बंद पति की मदद का झांसा देकर उसे अलग-अलग शहरों में ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया, जो बेहद गंभीर अपराध है।

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक संदीप वाजपेयी और पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मुकेश पाठक ने पैरवी की। पीड़िता ने 11 जुलाई 2014 को महिला थाना दक्षिण, जयपुर में मामला दर्ज कराया था।

Leave a Comment

और पढ़ें