इटावा में बुद्ध जयंती पर निकली भव्य रैली, जय भीम के नारों से गूंजा शहर



इटावा जनपद में 1 मई 2026 को भगवान बुद्ध जयंती के अवसर पर भव्य बुद्ध रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में समाज के लोगों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। हाथों में नीले झंडे, बाबा साहब और भगवान बुद्ध के चित्र लेकर लोग अनुशासन के साथ आगे बढ़े।

रैली शहर के मुख्य मार्गों से होकर निकली, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान “जय भीम”, “जय बुद्ध”, “शिक्षित बनो, संगठित बनो, संघर्ष करो” जैसे नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भगवान बुद्ध के शांति, समानता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। साथ ही समाज में भाईचारा और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।

रैली शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई और लोगों ने हर वर्ष इससे भी बड़े स्तर पर आयोजन करने का संकल्प लिया।

ASP 24 News
हमेशा सत्य और निष्पक्ष खबरें

Leave a Comment

और पढ़ें