ब्रेकिंग न्यूज़ | इटावा जसवंतनगर से बड़ी खबर
इटावा जनपद के जसवंतनगर में स्मार्ट मीटर को लेकर विरोध तेज हो गया है। कस्बे की मुस्लिम समाज की महिलाओं ने खुलकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध किया और बिजली विभाग के खिलाफ नाराज़गी जताई। महिलाओं का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल ज्यादा आ रहा है, मीटर गलत रीडिंग दिखा रहे हैं और समय पर बिल जमा होने के बावजूद बिजली काटी जा रही है। Asp 24 न्यूज़ ने
बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील परिसर पहुंचीं और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाने तथा पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की। इसके बाद कुछ महिलाएं बिजली विभाग कार्यालय भी पहुंचीं, जहां जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति संभालीasp 24news
महिलाओं ने साफ कहा कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक विरोध जारी रहेगा। जसवंतनगर में यह मुद्दा अब जन आंदोलन का रूप लेता दिख रहा है। �
Instagram
**ASP 24 News पर सबसे पहले, सबसे सटीक खबरें।**










